Breaking News

प्रयागराज : सपा नेता का कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 मजदूरों की मौत

प्रयागराज ब्रेकिंग: फाफामऊ में सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज ढहा… अमोनिया गैस टैंक फटने से हुआ भीषण धमाका, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत… मलबे में अभी कई के दबे होने की आशंका… NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दर्जनों जेसीबी मलबे को हटाने में जुटी… PM मोदी ने जताया दुख, PMNRF से ₹2-2 लाख मुआवजे का ऐलान, घायलों को ₹50 हजार… CM योगी ने भी ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता की घोषित… पढ़ें ‘The Politics Again’ की पूरी रिपोर्ट…


प्रयागराज में सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज में भीषण हादसा: अमोनिया गैस टैंक फटने से धमाका, 4 मजदूरों की मौत; मलबे में कई अभी भी दबे

प्रयागराज | क्राइम एंड स्टेट डेस्क, वरुण यादव की रिपोर्ट, The Politics Again

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में सोमवार दोपहर एक हृदय विदारक हादसा हुआ है।

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग एक तेज धमाके के साथ धराशायी हो गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, अमोनिया गैस टैंक फटने के चलते यह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

हादसे के बाद अमोनिया का रिसाव, मची अफरा-तफरी

धमाका इतना तेज था कि कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसे के तुरंत बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई और रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतें आईं।

स्थानीय लोगों और प्रशासन ने आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। अब तक तीन शवों को निकाला जा चुका है।

छह मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल पहुंचाया गया है।

NDRF-SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी, हाईवे पर यातायात ठप

हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिले भर की एंबुलेंस को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी (DM) मनीष कुमार वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) और स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) की टीमें मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। दर्जनों जेसीबी मशीनें मलबे को हटाने में जुटी हुई हैं।

मृतक मजदूर बिहार के सहरसा के, पहचान जारी

बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले अधिकांश मजदूर बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं।

मलबे से निकाले गए एक मृतक की पहचान सहरसा के रहने वाले ‘ज्योतिष’ के रूप में हुई है। अन्य हताहतों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं।

इस हादसे के चलते मलाक हरहर में लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और लंबा जाम लगा हुआ है।

PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिवार वालों को ₹2 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी, जबकि घायलों को ₹50,000 की सहायता प्रदान की जाएगी।

CM योगी ने भी ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता की घोषित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज में हुई दुर्घटना को हृदय विदारक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने और घायलों के तत्काल बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: शादी से इनकार पर प्रेमी ने की छात्रा की हत्या, गिरफ्तार

जौनपुर ब्रेकिंग: महराजगंज में खौफनाक वारदात... दूसरी जगह शादी तय होने से बौखलाए प्रेमी ने…

4 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट पर PM मोदी का लोकसभा से देश को बड़ा संबोधन

महा कवरेज: मिडिल ईस्ट युद्ध पर PM मोदी का लोकसभा से देश को बड़ा संबोधन...…

10 hours ago

दिल्ली बजट सत्र: AAP का हंगामा, कल CM रेखा गुप्ता पेश करेंगी बजट

दिल्ली पॉलिटिक्स ब्रेकिंग: 'खीर सेरेमनी' के साथ शुरू हुआ विधानसभा का बजट सत्र... कल अपना…

10 hours ago

जौनपुर: कलेक्ट्रेट पर गरजे किसान, CM को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर ब्रेकिंग: कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन की हुंकार... मुख्यमंत्री के नाम DM को सौंपा…

11 hours ago

जौनपुर पुलिस मुठभेड़: इनामी गोतस्कर आरिफ गिरफ्तार, गोली लगी

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर आरिफ गिरफ्तार, पैर…

11 hours ago

यूपी चुनाव: अखिलेश का दांव, महिलाओं को 40 हजार पेंशन

यूपी पॉलिटिक्स ब्रेकिंग: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा का महिला वोटरों पर बड़ा दांव...…

12 hours ago