Breaking News

PM मोदी का 5 देशों का महादौरा, 43 साल बाद जाएंगे नॉर्वे

PM मोदी का 5 देशों का महादौरा: UAE से इटली तक कूटनीतिक उड़ान, 43 साल बाद नॉर्वे जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

वैश्विक पटल पर भारत की धमक को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों की एक अहम विदेश यात्रा पर रहेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अपनी इस कूटनीतिक और रणनीतिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे।

इस महादौरे का मुख्य फोकस व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, हरित प्रौद्योगिकी (Green Technology), नवाचार और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

UAE से होगी दौरे की शुरुआत, रणनीतिक साझेदारी पर जोर

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज के मुताबिक, पीएम मोदी 15 मई को सबसे पहले यूएई पहुंचेंगे। वहां वे राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।

दोनों दिग्गजों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। गौरतलब है कि यूएई में 45 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं और दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी है।

नीदरलैंड्स में शाही परिवार और कारोबारियों से मुलाकात

यूएई के बाद 15 से 17 मई तक प्रधानमंत्री नीदरलैंड्स में रहेंगे (2017 के बाद यह उनकी दूसरी नीदरलैंड्स यात्रा है)।

यहां वे डच प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के अलावा सम्राट विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करने के साथ-साथ शीर्ष कारोबारी नेताओं से भी बातचीत करेंगे।

स्वीडन में ‘AI और टेक्नोलॉजी’ कॉरिडोर पर मंथन

17 मई को प्रधानमंत्री स्वीडन के गोथनबर्ग पहुंचेंगे। यह यात्रा मुख्य रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), हरित परिवर्तन, अंतरिक्ष और रक्षा सहयोग पर केंद्रित होगी।

  • यूरोपियन राउंड टेबल: पीएम मोदी ‘यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे, जहां यूरोप और ब्रिटेन के प्रमुख उद्योगपति मौजूद रहेंगे।

  • व्यापार वृद्धि: भारत और स्वीडन का द्विपक्षीय व्यापार 2025 में 7.75 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। हाल ही में दोनों देशों ने “स्वीडन-इंडिया टेक्नोलॉजी एंड एआई कॉरिडोर” स्थापित करने पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

43 साल बाद नॉर्वे में रचा जाएगा इतिहास, ओस्लो में ‘नॉर्डिक समिट’

18 मई का दिन कूटनीतिक लिहाज से ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोरे के निमंत्रण पर वहां पहुंचेंगे।

पिछले 43 वर्षों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा होगी। वे किंग हैरल्ड पंचम और रानी सोन्या से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद 19 मई को ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के प्रधानमंत्री भाग लेंगे। बता दें कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच व्यापार 90 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।

इटली में रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर विशेष फोकस

दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री इटली जाएंगे। यहां रक्षा औद्योगिक सहयोग, सह-उत्पादन और समुद्री सुरक्षा पर विशेष चर्चा होगी।

दोनों देश आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस पूरे दौरे में कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की प्रबल संभावना है, जो यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंधों को नई मजबूती देंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

UP : भाजपा की ‘पदयात्रा’ से विपक्ष को चुनौती, जानें इसके राजनीतिक मायने

उत्तर प्रदेश में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा: 2027 के चुनाव की बिसात…

10 hours ago

पीएम मोदी के एक फोन कॉल ने बढ़ाई महाराष्ट्र की सियासी हलचल

पीएम मोदी के एक 'फोन कॉल' से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल! क्या NDA का…

10 hours ago

दिल्ली: चावड़ी बाजार में ढही निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के चावड़ी बाजार में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, लेंटर…

10 hours ago

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर गहरी खाई में गिरा वाहन, 5 यात्रियों की मौत

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: गंगोत्री जा रहे यात्रियों का वाहन 200 मीटर गहरी खाई में…

12 hours ago

तेलंगाना : मछुआरों को बचाते समय SDRF की 2 नावें पलटीं, 10 जवान लापता

खम्मम में रेस्क्यू के दौरान बड़ा हादसा: बेथुपल्ली झील में SDRF की 2 नावें पलटीं,…

12 hours ago

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: NIA से लेकर ATS तक कर रही जांच

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: क्या किसी बड़े हमले का 'ट्रायल' था? ISI, ड्रोन और RDX…

12 hours ago