Breaking News

दिल्ली-यूपी-गुजरात में हमले की प्लानिंग : आतंकियों से हुई पूछताछ, किया ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन बूनयान का खुलासा

“ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के भीतर विद्रोह कराना आईएसआई और पाकिस्तानी सेना का मकसद था। इसका खुलासा गुजरात एटीएस व अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने बुधवार को जिन चार संदिग्धों को पकड़ा है उनसे हुई पूछताछ में हुआ”

नई दिल्ली 25 / 07 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

सोशल मीडिया के जरिये चारों अपने आका से मिले फरमान को अंजाम देने में जुटे थे। इन्हें दिल्ली,यूपी और गुजरात समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमले का भी टास्क मिला था, जिसकी साजिश चारों मिलकर रच रहे थे।

ऑपरेशन बूनयान के पक्ष में सोशल मीडिया पर बना रहे थे माहौल

गुजरात से अलकायदा के 2, दिल्ली और नोएडा से एक-एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता लगा है कि आतंकियों का ये मोड्यूल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इन्हें खास मकसद से सक्रिय किया गया था।

इन्हें सोशल मीडिया के जरिये हिंदुस्तान में विशेष समुदाय के लोगों को कट्टरवाद और धार्मिक आधार पर पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा करना था। इसके लिए आतंकियों का ये मॉड्यूल पाकिस्तानी आर्मी के ऑपरेशन बूनयान उल मर्सूस के पक्ष में सोशल मीडिया पर माहौल भी बना रहा था। 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान भेजी गोपनीय जानकारी

इन आतंकियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में कई बार पाक आर्मी और आईएसआई अधिकारियों से संपर्क किया था। आतंकी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के दो सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये लगातार गोपनीय जानकारियां दे रहे थे। इन्हीं सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये इन्हें निर्देश भी मिल रहे थे।

ऐसे बना रहे थे जेहादी

पकड़े गए आतंकी, ओसामा बिन लादेन और मौलाना असीम उमर उर्फ सना उल हक के जेहादी वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर नौजवानों का ब्रेनवॉश करते थे। पकड़े गए चारों आतंकियों को मोहम्मद फैक लीड कर रहा था। फैक दिल्ली में एक फास्ट फूड चेन में बतौर मैनेजर काम कर रहा था। पढ़ा-लिखा मोहम्मद फैक ने ही बाकी तीनों आतंकियों को अपने साथ जोड़कर मोड्यूल तैयार किया था।

आतंकी हमले की हो रही थी प्लानिंग

मोहम्मद फैक सोशल मीडिया अकाउंट पर नौजवानों को जेहाद की तालीम देने का काम कर रहा था। नोएडा से पकड़ा गया आतंकी जीशान अली एक मोबाइल शॉप में काम करता है और बाकी दोनों गुजरात में सिलाई का काम करते हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस, गुजरात एटीएस के संपर्क में है।
 

Santosh SETH

Recent Posts

बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के लगी भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत,…

3 minutes ago

बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 6 की दर्दनाक मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत,…

15 minutes ago

जौनपुर: पैक्ड पानी में BIS की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI देगा लाइसेंस

जौनपुर: पैक्ड पानी के कारोबारियों को बड़ी राहत, BIS सर्टिफिकेशन की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI…

21 minutes ago

हिमाचल / धर्मशाला जेल में खूनी झड़प: 4 पुलिसकर्मियों समेत 8 घायल

धर्मशाला जेल में खूनी झड़प: अस्पताल जाने के लिए गार्द मांगने पर कैदियों और जेल…

56 minutes ago

ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिकी सैनिकों पर 28 लाख का इनाम

मध्य पूर्व में तनाव चरम पर: ईरानी कमांडर का सनसनीखेज ऐलान, अमेरिकी सैनिकों को मारने…

1 hour ago

सरकार ने रिलायंस सहित 21 रिफाइनरियों का उत्पादन कोटा किया तय

एलपीजी संकट से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम: रिलायंस सहित 21 रिफाइनरियों के…

1 hour ago