ओडिशा : दो दलितों को पीटा, बाल काटे, मवेशियों का चारा खाने को मजबूर किया

“घटना का कथित वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में व्यापक आक्रोश फैल गया। हालांकि हम इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकते है”

ओडिशा 24 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ओडिशा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर इंसानियत शर्मशार होती दिखाई दी है। ओडिशा के गंजाम जिले में पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि मवेशी तस्कर होने के शक में दो दलितों के बाल काट दिए गए, उन्हें पीटा गया और घुटनों के बल चलने तथा मवेशियों का चारा खाने को मजबूर किया गया। यह घटना रविवार को धाराकोटे पुलिस थाना क्षेत्र के खारीगुम्मा गांव के जाहदा में हुई।

मवेशी तस्कर होने के शक में दो दलितों के साथ दुर्व्यव्हार 

घटना का कथित वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में व्यापक आक्रोश फैल गया। हालांकि हम इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकते है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित सिंगीपुर के बाबुला नायक (54) और बुलू नायक (42) दो गायों और एक बछड़े को ऑटो में हरिओर से अपने गांव ले जा रहे थे तभी खारीगुम्मा में गोरक्षकों के एक समूह ने उन्हें पकड़ लिया और उन पर मवेशियों की तस्करी का आरोप लगाया।

दलितों के साथ  मारपीट की गई, आधा सिर मुंडवा दिया गया

पुलिस ने बताया कि भीड़ ने कथित तौर पर दोनों से 30,000 रुपये मांगे। जब पीड़ितों ने मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई और अपमानजनक व्यवहार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्हें एक सैलून में ले जाया गया और उनका आधा सिर मुंडवा दिया गया।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘इसके बाद उन्हें एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक घुटनों के बल चलने, मवेशियों का चारा खाने और नाली का पानी पीने को मजबूर किया गया।’’ गंजाम के पुलिस अधीक्षक सुवेन्दु कुमार पात्रा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने इस मामले में कम से कम छह लोगों को हिरासत में लिया है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

2 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

2 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

3 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

3 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

3 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago