नई दिल्ली 11 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
राजस्थान में योग संगम 2025 के लिए 11,000 से अधिक संगठनों ने पंजीकरण कराया है। ये संख्या अन्य सभी राज्यों में किए गये पंजीकरणों में सबसे अधिक है। इस उल्लेखनीय भागीदारी के बाद तेलंगाना का स्थान है जहां 7,000 से अधिक पंजीकरण हुए हैं। मध्य प्रदेश में करीब 5,000 पंजीकरण हुए हैं।
इस वर्ष का विषय है ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ जो एकता और स्वास्थ्य के लिए सार्वभौमिक आह्वान की प्रतिध्वनि है। आईआईटी, आईआईएम और केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे प्रमुख संस्थान, कई कॉरपोरेट और निजी हितधारक सक्रिय रूप से पंजीकरण कर रहे हैं और वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर रहे हैं।
इस वर्ष का समारोह पिछले संस्करणों के सफल विकेन्द्रीकृत मॉडल पर आधारित है और इसमें आयुष मंत्रालय योग संगम पोर्टल: Yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam के माध्यम से सार्वजनिक सहभागिता को बढ़ा रहा है।
योग संगम में भाग लेने की प्रक्रिया :
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक लाख से ज़्यादा स्थानों पर योग संगम 2025 का आयोजन होने की आशा है। आयुष मंत्रालय नागरिकों, संस्थाओं और समुदायों को भारत के शाश्वत ज्ञान के इस वैश्विक उत्सव में एक साथ भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। आइए एक स्वस्थ, अधिक सामंजस्यपूर्ण दुनिया के लिए हम एक साथ चलें, एक साथ सांस लें और एक साथ आगे बढ़ें।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…