No Fuel Policy : पुराने वाहनों को राहत देने की मांग करेगी दिल्ली सरकार

“राजधानी में 10 साल से अधिक पुराने डीजल, 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार फिटनेस के आधार पर लोगों को राहत देने की मांग करेगी”

नई दिल्ली 03 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राजधानी में 10 साल से अधिक पुराने डीजल, 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों पर लगे प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार फिटनेस के आधार पर लोगों को राहत देने की मांग करेगी। बुधवार को दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह बात कही। परिवहन मंत्री डाॅ. पंकज कुमार सिंह  ने कहा कि पिछली सरकार ने अगर प्रदूषण नियंत्रण के लिए धरातल पर काम किया होता तो ऐसी नौबत नहीं आती। 

दोनों मंत्रियों ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हम अदालत को बताएंगे कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग में भी सरकार पक्ष रखेगी और बताएगी कि प्रतिबंध लगाना समाधान नहीं है।

समग्र नीति और ठोस कार्रवाई जरूरी है। सिरसा और पंकज ने कहा कि देश के अन्य शहरों में फिटनेस के आधार पर पुराने वाहनों की उम्र बढ़ाई जाती है। दोनों ने कहा कि आज जो जो स्थिति पैदा हुई है वह आम आदमी पार्टी की पुरानी सरकार की वजह से है, क्योंकि उन्होंने प्रदूषण की रोकथाम के लिए कोई काम नहीं किया। मजबूरी में सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाना पड़ा। 

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के समक्ष यह मांग रखेंगे कि दिल्ली में भी अन्य राज्यों की तरह पुराने वाहनों को उनके फिटनेस मानकों के आधार पर चलने की अनुमति दी जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

भाजपा और वाहन कंपनियों की मिलीभगत : आतिशी

आप नेताओं ने पुराने वाहनों को हटाने के फरमान पर आपत्ति जताई है। बुधवार को आतिशी ने कहा कि भाजपा सरकार का यह फरमान वाहन निर्माता कंपनियों से मिलीभगत का नतीजा है। पांच साल में वाहन निर्माता कंपनियों से भाजपा कितना चंदा मिला है, दिल्ली की जनता को बताए।

आतिशी ने कहा भाजपा को दिल्लीवालों की चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ वाहन निर्माता कंपनियों की चिंता है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सिर्फ पांच माह में ही दिल्ली के बच्चे-बच्चे को समझ आ गया है कि भाजपा को सरकार चलानी नहीं आती है, इन्हें तो बस लोगों को सताना, लूटना, घर उजाड़ना और बर्बाद करना आता है।

10 साल पुरानी कार और बाइक को पेट्रोल नहीं मिलने से प्रदूषण कैसे कम होगा। गाड़ी पुरानी होने का मतलब यह नहीं कि वह अधिक इस्तेमाल की गई है। कई गाड़ियां सात साल में तीन लाख किलोमीटर चल चुकी होती हैं तो कई 15 साल में भी 50,000 किलोमीटर से ज्यादा नहीं चलतीं। 

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

14 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

14 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

19 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

19 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

20 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

21 hours ago