Breaking News

NEET PG 2025 : अब 15 जून को नहीं होगी परीक्षा नीट पीजी परीक्षा

“NEET PG 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने के लिए अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करने की आवश्यकता के कारण, जल्द ही नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी”

नई दिल्ली 02 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2025 को स्थगित कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में लिया गया है। 

जिसमें कहा गया था कि परीक्षा दो शिफ्टों के बजाय एक ही शिफ्ट में आयोजित की जानी चाहिए। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड NEET-PG 2025 को एक ही पाली में आयोजित करेगा। 15.06.2025 को होने वाली NEET-PG 2025 को स्थगित कर दिया गया है। 

NEET PG 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने के लिए अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था करने की आवश्यकता के कारण, जल्द ही नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी। NEET PG भारत में मेडिकल स्नातकों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो MD, MS और PG डिप्लोमा कार्यक्रमों जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहते हैं। यह राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा आयोजित की जाती है।

इससे पहले न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित प्राधिकारियों को एक पाली में परीक्षा आयोजित कराने की व्यवस्था करने और पूर्ण पारदर्शिता व सुरक्षित केंद्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि दो पालियों में परीक्षा आयोजित करने से मनमानी होती है। पीठ में न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया भी शामिल थे।

न्यायालय ने कहा, “किसी भी दो प्रश्नपत्रों के कठिनाई या सरलता का स्तर एक समान नहीं कहा जा सकता।” न्यायालय ने कहा कि सामान्यीकरण को अपवादस्वरूप मामलों में लागू किया जा सकता है, लेकिन इसे हर साल नियमित रूप से लागू नहीं किया जा सकता। 

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

5 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

6 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

6 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

6 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

6 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago