“मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर राणा को बृहस्पतिवार को अमेरिका से भारत लाया जाएगा। भारत प्रत्यर्पित होने से बचने के लिए राणा ने सारे हथकंडे अपनाए, पर अमेरिका की अदालतों में उसकी कोई चाल सफल नहीं हुई। राणा के प्रत्यर्पण से आतंकी हमले में पाकिस्तान सरकार की भूमिका उजागर होने की उम्मीद है”
नई दिल्ली 10 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
वहीं, मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद भारत पहुंचने पर तिहाड़ जेल में उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। जेल सूत्रों ने यह जानकारी दी। जेल सूत्रों ने बताया कि उसे तिहाड़ में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। जेल अधिकारी अदालत के आदेश का इंतजार करेंगे।
इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, राणा का प्रत्यर्पण मोदी सरकार की बड़ी सफलता है। सरकार का प्रयास भारत के सम्मान, भूमि व लोगों पर हमला करने वालों को न्याय के कठघरे में लाने का है। राणा ने प्रत्यर्पण से बचने के आखिरी दांव के रूप में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी।
राणा को भारत लाने के लिए पहले से ही अमेरिका में भारतीय एजेंसियों की टीम पहुंच गई थी। फैसले के बाद टीम ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ राणा के प्रत्यर्पण की कागजी व कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं और हिरासत में ले लिया। राणा को लेकर टीम बृहस्पतिवार दोपहर तक भारत पहुंचेगी।
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…
दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…
दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…
NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…
बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…