बिजनौर में खोदाई के दौरान मनरेगा मजदूरों को मिली चांदी के सिक्कों की हांडी

“बिजनौर जिले के  ग्राम करौंदा चौधर में मनरेगा में काम करने के दौरान मजदूरों को पुराने सिक्के मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने 15 सिक्के बरामद किए हैं”

बिजनौर 08 / 12 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

बिजनौर की धरती प्राचीन सभ्यताओं की निशानियां उगलती रहीं हैं। अब इसी क्रम में गांव करौंदा चौधर में खोदाई करते हुए मुगलकालीन सिक्के मिले हैं। चांदी के बताए जा रहे इन सिक्कों पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। फिलहाल सिक्कों को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिन्हें पुरातत्व विभाग के हवाले किया जाएगा।

शुक्रवार को ग्राम करौंदा चौधर में मनरेगा के तहत कब्रिस्तान की मेड़बंदी का काम चल रहा था। तभी एक मनरेगा मजदूर को खोदाई के दौरान मिट्टी की हांडी मिली। हांडी को खोलने पर उसमें से 15 सिक्के मिले। सिक्के सफेद रंग के है, जिससे इनके चांदी के होने का अनुमान लगाया गया है।

ग्राम प्रधान इकरार अंसारी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौके पहुंचे और 15 सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार कार्य किया जाएगा। सिक्कों पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। एक व्यक्ति ने बताया कि सिक्कों पर हिजरी का साल 1191 लिखा है।

कब्रिस्तान में जिस स्थान पर खोदाई के दौरान सिक्के मिले हैं, बताया जाता है कि लगभग 100 वर्ष पूर्व तक गांव यहीं पर आबाद था। बाद में गांव इस स्थान से हटकर दूसरे स्थान पर जा बसा था। इस स्थान पर मृतकों को दफनाया जाने लगा था।

कब्रिस्तान के आसपास खोदाई के दौरान पहले भी कई वस्तुएं मिल चुकीं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व इसी स्थान पर खोदाई के दौरान एक तांबे का लोटा मिला था। इसके अतिरिक्त लखौरी ईंट भी इस स्थान पर मिल चुकी है।

Santosh SETH

Recent Posts

ग्वालियर : बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत, 39 घायल

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला,…

6 minutes ago

फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार ने बयां की खौफनाक आपबीती

"लगा छत से कुछ भारी चीज गिरी... फिर समझ आया मुझ पर हमला हुआ है":…

14 minutes ago

कोलकाता भगदड़: मृतकों की संख्या 19 हुई, CM ने दिए जांच के आदेश

कोलकाता भगदड़: मृतकों का आंकड़ा 19 पहुंचा, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश; प्रदेश…

29 minutes ago

यूपी चुनाव: सुभासपा ने BJP से मांगी 33 सीटें, ‘शिवपुर’ सीट पर भी दावा

यूपी NDA में सीटों का पेंच: राजभर ने BJP से मांगी 33 सीटें, मंत्री अनिल…

8 hours ago

नवमी और दशहरा 20 अक्तूबर को, जाने रावण दहन और शस्त्र पूजन मुहूर्त

एक ही दिन मनाई जाएगी महानवमी और विजयादशमी; 20 अक्तूबर को होगा रावण दहन, जानें…

8 hours ago

दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर? जानें विजयदशमी की सही तारीख

दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें विजयदशमी की सही तारीख और…

8 hours ago