“मेरठ में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। इसके बाद उसे सांप से डसवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है”
मेरठ 17 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मेरठ के बहसूमा में सौरभ राजपूत जैसा एक और हत्याकांड हुआ है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। इसके बाद खुद को बचाने के लिए ऐसी साजिश रची कि हर कोई जानकार हैरान हो गया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामला का पर्दाफाश कर दिया है।
दरअसल, अकरबपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) की मौत वाइपर सांप के काटने से नहीं हुई थी। अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की और फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए जहरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की का शव रविवार सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था। अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। अमित के शरीर पर सांप के डसने के दस निशान थे। जिसे देखकर परिजन ने सांप के दस बार डसने से अमित की मौत का दावा किया था।
परिजनों ने सपेरे को बुलाया, जिसने सांप को अमित के शव के पास से पकड़ा था। बाद में सांप को वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया था। ग्रामीणों और परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हुई मौत
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…