मथुरा : ईंट-भट्ठों पर पथाई कर रहे 90 बांग्लादेशी हिरासत में

“मथुरा के थाना नौहझील पुलिस ने सत्यापन के दौरान ईंट-भट्ठों पर मजदूरी कर रहे महिला-पुरुष व बच्चों सहित 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है”

मथुरा 17 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

थाना क्षेत्र में सैकड़ों ईंट-भट्ठा संचालित हैं। इनमें बिहार, मध्यप्रदेश, असम सहित अन्य राज्यों के लोग ईंट-पथाई का काम करते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गत दिनों क्राइम मीटिंग में संदिग्ध लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए थे।

शुक्रवार को खुफिया विभाग और पुलिस को सत्यापन के दौरान गांव खाजपुर स्थित मोदी ईंट भट्ठे की झुग्गी-झोपड़ियों में कुछ संदिग्ध मजदूर दिखे। पूछताछ में उन्होंने अपने आप को बंगाल का बताया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने स्वयं को बांग्लादेशी मुस्लिम बताया। 

बताया कि क्षेत्र के गांव जरैलिया-सेऊपट्टी स्थित आरपीएस ईंट उद्योग पर भी उनके कुछ साथी कार्य कर रहे हैं। पुलिस को वहां भी बांग्लादेशी मिल मिले। पुलिस ने दोनों भट्ठों से 35 पुरुष, 27 महिला, 28 बच्चों सहित 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें थाने ले आई। बांग्लादेशियों ने बताया कि 10-15 वर्ष पहले वे भारत आ गए थे। यहां हरियाणा, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, अलीगढ़ में काम करते रहे। 6-7 महीने से यहां पथाई का कार्य कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बंगलादेशी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अन्य सुरक्षा व जांच एजेंसियों को भी सूचना दी गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

8 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

9 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

9 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

9 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

9 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago