राज्यों की खबरे

इंदौर में भीषण आग: EV चार्जिंग ब्लास्ट और सिलेंडर फटने से 8 की मौत

इंदौर में दर्दनाक अग्निकांड: EV चार्जिंग में ब्लास्ट से भड़की आग, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

इंदौर: द पॉलिटिक्स अगेन 

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के पॉश रिहायशी इलाके ब्रिजेश्वरी एनेक्स के एक मकान में भीषण आग लगने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

मरने वालों में तीन बच्चे, दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट और ब्लास्ट बताया जा रहा है।

कैसे भड़की मौत की आग?

इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी, तभी चार्जिंग प्वाइंट में शॉर्ट सर्किट से विस्फोट हुआ।

आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। यह स्थिति तब और भयानक हो गई जब घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों में भी ब्लास्ट होने लगा।

मकान मालिक मनोज पुगलिया पॉलिमर (केमिकल) का बिजनेस करते थे और घर में रखे ज्वलनशील केमिकल ने आग को और विकराल कर दिया।

कैंसर का इलाज कराने आए साले की भी मौत

इस अग्निकांड में 65 वर्षीय मकान मालिक मनोज पुगलिया के साथ-साथ उनके साले विजय सेठिया (65 वर्ष) की भी जान चली गई।

बेहद दुखद पहलू यह है कि विजय सेठिया बिहार से इंदौर अपना कैंसर का इलाज करवाने के लिए आए हुए थे।

इसके अलावा 3 बच्चों- तनय (8 वर्ष), राशि (10 वर्ष), छोटू (22 वर्ष) और तीन महिलाओं- सिमरन (बहू), सुमन (साली) और टीनू की भी मौत हो गई।

दरवाजे तोड़कर हुआ रेस्क्यू, 3 की बची जान

आग लगने के बाद घर के दरवाजे लॉक हो गए थे, जिसके कारण पुलिस और दमकल विभाग को दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा।

इस दौरान घर से 8-10 गैस सिलेंडर बाहर निकाले गए, जो कुछ दिनों पहले हुए एक मांगलिक कार्यक्रम के लिए लाए गए थे।

इंदौर के डीएम शिवम वर्मा के अनुसार, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है और 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

CM मोहन यादव ने जताया गहरा दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस भीषण अग्नि दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

9 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

9 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

10 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

10 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

10 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

10 hours ago