मथुरा में सामूहिक आत्महत्या से हड़कंप: किसान परिवार के 5 सदस्यों ने खाया जहर, दीवार पर लिखा- ‘अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं’

“उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के महावन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम खप्परपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली”

मथुरा/क्राइम डेस्क: “The Politics Again” संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दीवार पर लिखा आखिरी पैगाम

पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां का दृश्य भयावह था। घर के अंदर 35 वर्षीय किसान मनीष, उनकी पत्नी सीमा, दो बेटियां हनी और प्रियांशी और दो वर्षीय बेटे पंकज के शव पड़े थे।

सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि मरने से पहले मनीष ने घर की दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा था। दीवार पर लिखा था- “अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।”

भाई से विवाद बना वजह?

मृतक मनीष की शादी आठ साल पहले मड़नई सादाबाद निवासी सीमा से हुई थी। घटना की खबर मिलते ही सीमा के पिता विजेंद्र भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि वह घटना से एक दिन पहले ही बेटी और दामाद से मिलकर गए थे। उस वक्त सब कुछ सामान्य लग रहा था।

विजेंद्र ने खुलासा किया कि मनीष का अपने भाई ‘बिल्लू’ से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। हालांकि, यह विवाद इतना गहरा था कि पूरा परिवार जान दे दे, यह किसी के गले नहीं उतर रहा।

जांच में जुटी पुलिस

मनीष अपने दो भाइयों से अलग इसी मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। पुलिस अब इस पहलू की जांच कर रही है कि क्या भाई के साथ विवाद ही इस सामूहिक आत्महत्या का कारण है या इसके पीछे कोई आर्थिक तंगी थी।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का मिलान भी किया जा रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

1 hour ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

1 hour ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

2 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

2 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

2 hours ago