मंडी : डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी के बाद मौके पर पहुंची बम डिस्पोजल टीम

“हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मौके पर बम डिस्पोजल टीम को भी बुलाया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है”

मंडी 16 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल के मंडी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। डीसी कार्यालय के भवन को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल पर मिली है, जिसके बाद से भवन को तुरंत खाली करवा दिया गया है। मौके पर बम डिस्पोजल टीम को भी बुलाया गया है। वहीं, जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। 

पूरे भवन की ली जा रहा है तलाशी

भवन में स्थित सभी कार्यालयों के कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद कर्मचारियों और मंडी में अफरा-तफरी मच गई। जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे भवन की तलाशी ली रही है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ईमेल प्राप्त हुआ, जिससे अधिकारियों में चिंता की लहर दौड़ गई। अधिकारी इस धमकी को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर अपराध विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है।

भवन में चल रहे हैं तीन महत्वपूर्ण कार्यालय

प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। इस भवन में तीन महत्वपूर्ण कार्यालय चल रहे हैं। इनमें डीसी कार्यालय, एसपी कार्यालय और कोर्ट परिसर शामिल हैं। धमकी की सूचना मिलते ही भवन में मौजूद बड़ी संख्या में लोग बाहर की ओर भाग निकले।

मंडी पुलिस ने किया सहयोग का आग्रह

वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बुधवार को डीसी मंडी की ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करा लिया गया है और एसओपी के अनुसार एंटी सबोटेज चेक सहित सभी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से सहयोग का आग्रह है।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

10 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

22 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

22 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

22 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago