“बुधवार रात को मंडी जिला में तूफान ने ऐसा कहर मचाया कि पूरा मंडी बिजली के लिए तरस गया। डिवीजन में 500 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए। वहीं लगभग 60 के करीब सीमेंट के पोल पूरे मंडल में टूटे हैं। जिसमें से विद्युत विभाग द्वारा अधिकतर ट्रांसफार्मरों को आठ घंटों के भीतर भीतर ठीक कर दिया गया है। वहीं डेढ़ सौ के कारीब ट्रांसर्फामरों पर काम किया जा रहा है, जिन्हें जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा”
मंडी 18 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
विभाग के कर्मचारी आंधी, तुफान में भी काम में जुटे रहे, ताकि लोगों को परेशानियों का बिलकुल सामना ना करना पड़े। बता दें कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक तेज हवाएं और बिजली चमकने लगी। जिससे ट्रांसफार्रमर ठप हो गए। रात को ही पूरे डिवीजन में बीजली गुल हो गई। लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी आंधी तुफान में ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए फील्ड पर उतर गए।
कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा रात को ही कुछ ट्रांसफार्मरों को ठीक कर दिया गया था। शहर में देर रात को बिजली आ गई थी। वहीं अन्य सब स्टेशनों में सुबह करीब दस बजे के आसपास बिजली आई। कुछ ट्रांसर्फामर को ठीक करने में विद्युत विभाग के कर्मचारी अभी भी जुटे हुए हैं। जल्द ही सभी ट्रांसर्फामरों को ठीक कर दिया जाएगा।
विद्युत विभाग मंडी डिवीजन के एक्सईएन राजेश ने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी फील्ड में हैं और लगातार काम कर रहे हैं। एक्सईएन ने कहा कि पूरे डिवीजन में 500 ट्रांसफार्मर खराब पड़े थे। अधिकतर विभाग द्वारा रात को ठीक कर दिए गए थे। वहीं कुछ जगह सुबह दस बजे के करीब बिजली आ गई थी। जहां बिजली नहीं है वहां कर्मचारी अभी भी कार्य जुटे हुए हैं। जल्द ही बहाली होगी।
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…
'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…
हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…