किन्नौर : रोला ढांक (सुसाइड पॉइंट) से दिल्ली के पर्यटक की गिरने से हुई मौत

“किन्नौर के रोला ढांक जिसे सुसाइड पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है, पर दिल्ली के एक पर्यटक के गिरने से मौत होने का मामला सामने आया है। मामला शुक्रवार करीब चार बजे की बताई जा रही है”
किन्नौर 19 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पर्यटक की पहचान दिवेश मान पुत्र प्रेम कुमार अशोका विहार दिल्ली के रूप में हुई। मामला शुक्रवार शाम लगभग चार बजे की है। पुलिस को दिए बयान में टेक्सी चालक फूल सिंह चौहान ने कहा कि दिवेश मान कल्पा से टैक्सी में रोघी गांव के समीप स्थित रोला ढांक पर घूमने गया था।
टैक्सी चालक फूल सिंह चौहान ने बताया, जब काफी समय बाद भी दिवेश मान टैक्सी के पास नहीं लौटे तो उन्होंने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया। संपर्क न होने पर घटनास्थल पर जाकर देखा तो दिवेश मान लगभग 150 मीटर खाई में गिरे थे। चालक ने 112 हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी प्रवीन व एएसआई राकेश व एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची।
कई घंटे की मशक्कत के बाद शव को खाई से निकाला गया। देर शाम को शव क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ के शव गृह में लाया गया जहां आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। दिवेश मान के परिजन को पुलिस ने सूचित कर दिया है। पुलिस टैक्सी चालक से पूछताछ कर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। दिवेश मान कल्पा के एक निजी होटल में ठहरे हुए थे।
Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

12 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

13 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

13 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

14 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

14 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

2 days ago