केरल चुनाव BJP उम्मीदवार लिस्ट

केरल चुनाव 2026: BJP की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को टिकट | The Politics Again

‘केरल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, नेमोम से राजीव चंद्रशेखर और कझाकूटम से वी. मुरलीधरन को टिकट ‘

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली (The Politics Again): संतोष सेठ की रिपोर्ट 

देश के 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने मोहरे बिछाने शुरू कर दिए हैं।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को आगामी केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

पार्टी ने इस लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों, दिग्गजों और नए चेहरों पर दांव लगाकर वामपंथी (LDF) और कांग्रेस (UDF) गठबंधनों को कड़ी चुनौती देने की रणनीति बनाई है।

लिस्ट के प्रमुख VIP चेहरे जिन पर रहेगी सबकी नज़र:

BJP की इस पहली सूची में कई ऐसे ‘हेवीवेट’ नाम शामिल हैं, जो केरल की चुनावी राजनीति की दिशा तय करेंगे:

  • राजीव चंद्रशेखर: प्रदेश अध्यक्ष और कद्दावर नेता राजीव चंद्रशेखर को पार्टी ने हाई-प्रोफाइल ‘नेमोम’ (Nemom) सीट से चुनावी अखाड़े में उतारा है।

  • वी. मुरलीधरन: वरिष्ठ नेता वी. मुरलीधरन को ‘कझाकूटम’ (Kazhakkoottam) सीट से टिकट दिया गया है।

  • के. सुरेंद्रन: पार्टी के तेजतर्रार नेता के. सुरेंद्रन को ‘मंजेश्वर’ (Manjeshwar) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

  • नव्या हरिदास: कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास पर पार्टी ने बड़ा भरोसा जताया है।

  • एडवोकेट जॉर्ज कुरियन: ईसाई समुदाय को साधते हुए पार्टी ने कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

केरल चुनाव का पूरा कार्यक्रम:

बता दें कि केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने एक ही चरण में मतदान कराने का फैसला किया है।

  • वोटिंग की तारीख: 9 अप्रैल 2026

  • नतीजों का दिन: 4 मई 2026


केरल विधानसभा चुनाव: BJP के 47 उम्मीदवारों की पूरी सूची (पहली लिस्ट)

क्र.सं.

विधानसभा का नाम

उम्मीदवार का नाम

क्र.सं.

विधानसभा का नाम

उम्मीदवार का नाम

1

मंजेश्वर

के. सुरेंद्रन

2

उदमा

मनुलाल मेलोथ

3

कन्हंगाड

बलराज ए.

4

पय्यननुर

ए.पी. गंगादारन

5

अझिकोड

के.के. विनोद कुमार

6

कन्नूर

सी. रघुनाथ

7

मननथवाडी (SC)

पी. श्याम राज

8

सुल्तानबथेरी (SC)

कविता ए.एस.

9

वडाकारा

एडवोकेट के. दिलीप

10

कुत्तियाडी

रामदास मनालेरी

11

नादापुरम

सी.पी. विपिन चंद्रन

12

कोयिलंडी

सी.आर. प्रफुल कृष्णन

13

पेरंब्रा

एम. मोहन मास्टर

14

बालुस्सेरी (SC)

सी.पी. सतीशान

15

एलाथुर

टी. देवदास

16

कोझिकोड उत्तर

नव्या हरिदास

17

कोझिकोड दक्षिण

टी. रणिश

18

बेयपोर

एडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू

19

कुन्नमंगलम

वी.के. सजीवन

20

शोरनूर (SC)

शंकु टी. दास

21

ओट्टाप्पलम

मेजर रवि

22

मलम्पुझा

सी. कृष्णकुमार

23

पलक्कड़ (SC)

शोभा सुरेंद्रन

24

चेलक्करा (SC)

के. बालकृष्णन

25

मनलूर

के.के. अनीश कुमार

26

त्रिशूर

पद्मजा वेणुगोपाल

27

इरिंजालाकुड़ा

संतोष चेराकुलम

28

देवीकुलम (SC)

एस. राजेंद्रन

29

पाला

शोने जॉर्ज

30

वैकोम (SC)

के. अजित

31

कांजिराप्पल्ली

एडवोकेट जॉर्ज कुरियन

32

पूंजार उत्तर

पी.सी. जॉर्ज

33

अम्बलप्पुझा

अरुण अनिरुद्धन

34

हरिप्पाड

संदीप वाचस्पति

35

चेंगन्नूर

एम.वी. गोपकुमार

36

तिरुवल्ला

अनूप एंटोनी जोसेफ

37

करुनागप्पल्ली

वी.एस. जिथिन देव

38

कुन्नाथुर (SC)

राजी प्रसाद

39

कोट्टारक्कारा

आर. रेश्मी

40

चत्थन्नूर

बी.बी. गोपकुमार

41

अट्टिंगल (SC)

पी. सुधीर

42

नेदुमंगाड

युवराज गोकुल

43

कझाकूट्टम

वी. मुरलीधरन

44

वट्टियोर्कावु

आर. श्रीलेखा

45

नेमोम

राजीव चंद्रशेखर

46

परास्साला

एडवोकेट गिरिश नेय्यर

47

कट्टक्कड़ा

पी.के. कृष्णदास

 

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.