जौनपुर : पीली नदी जीर्णोद्धार कार्यक्रम कल से शुरू, आज हुआ नदी पूजन

“विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि मृगेंद्र सिंह शिव बाबा एवं जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज बदलापुर के सभागार में पीली नदी के जीर्णोद्धार के संबंध में बैठक संपन्न हुई”

जौनपुर/बदलापुर  11 / 06 / २०२५ संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस अवसर पर विधायक बदलापुर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा पूरे प्रदेश में नदियों को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके क्रम में जनपद के विधानसभा बदलापुर में स्थित पीली नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान 12 जून 2025 से शुभारंभ होगा।

उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में वे स्वयं भी श्रमदान करेंगे, इसके साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, आम जनमानस से भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन जगहों पर सफाई होनी है उसका ड्रोन सर्वे कर लिया गया है, यह कार्य पूर्णतया जनसहभागिता से कराया जा रहा है .

इस पुनीत कार्य से जुड़ने वाले सभी जेसीबी मालिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही आज 20 ग्राम प्रधानों को विधायक बदलापुर और जिलाधिकारी के द्वारा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया गया।

इन ग्राम प्रधानों के द्वारा पीली नदी के जीर्णोद्धार में सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई गयी। इसके साथ ही छोटे नाले जो पीली नदी से जुड़ रहे हैं उनकी भी खुदाई की जाएगी। पीली नदी की खुदाई के लिए प्रधान सहित अन्य सम्मानितजनों द्वारा श्रमदान में अपना सहयोग देने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की गयी .

जिस पर विधायक और जिलाधिकारी के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सराहना की गई। इसी क्रम में आज विधायक बदलापुर जी द्वारा मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी बदलापुर, डीसी मनरेगा सहित अन्य की उपस्थिती में जीर्णोद्धार कार्यक्रम से पूर्व नदी पूजन भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, खण्ड विकास अधिकारी धर्मेन्द्र प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

13 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

18 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

18 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

18 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

19 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

19 hours ago