JAUNPUR

जौनपुर महिला दिवस: CM योगी ने की दुर्गा मौर्या के नमकीन की तारीफ

“जौनपुर में गूंजा ‘यूपी की नारी, शान हैं हमारी’, CM योगी ने की दुर्गा मौर्या के कार्यों की जमकर तारीफ, बांटे गए नियुक्ति पत्र “

जौनपुर (The Politics Again): वरुण यादव की रिपोर्ट 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं के स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान पर आधारित “मिशन शक्ति” अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन की थीम “यूपी की नारी, शान हैं हमारी” रखी गई थी, जिसमें जिले की महिलाओं की उपलब्धियों और उनके सामाजिक-आर्थिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य (MLC) बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सीएम योगी ने किया प्रगतिशील किसान दुर्गा मौर्या से संवाद

सभागार में लखनऊ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव (Live) प्रसारण देखा गया। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी मंडल की मातृशक्ति से सीधा संवाद किया।

जौनपुर की प्रगतिशील महिला किसान और उद्यमी दुर्गा मौर्या ने सीएम को बताया कि वह एफपीओ (FPO) संचालित करती हैं।

कृषि विभाग की योजना के तहत वह मिलेट्स (मोटे अनाज) की खेती, पैकेजिंग और मार्केटिंग का कार्य कर रही हैं।

इसके अलावा उद्यान विभाग की मदद से नमकीन सहित अन्य उत्पादों की प्रोसेसिंग का सफल संचालन भी कर रही हैं।

जौनपुर की ‘इमरती’ के साथ ‘नमकीन’ की भी चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा मौर्या के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने जौनपुर की मशहूर ‘इमरती’ का विशेष उल्लेख करते हुए जनपद की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे नमकीन उत्पादों और इत्र की भी जमकर सराहना की और उन्हें अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान और नियुक्ति पत्रों का वितरण

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं—पल्लवी श्रीवास्तव, परी जायसवाल, अनीता दूबे, दुर्गा मौर्या, साधना खरवाल, मीरा देवी आदि को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत ‘मुख्य सेविका’ के पद पर नवचयनित महिलाओं (कल्पना यादव, कुसुम लता, दिव्या सिंह, अंशिता मिश्रा सहित अन्य) को मुख्य अतिथि द्वारा नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

“हमारी मातृशक्तियां हो रही हैं सशक्त”

मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने कहा कि यहां उपस्थित महिलाएं महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो बदलते उत्तर प्रदेश की जीवंत तस्वीर पेश कर रही हैं।

वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम योगी की प्रेरणा से आधी आबादी सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रही है।

अंत में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ध्रुव खाड़िया ने सभी सम्मानित अतिथियों और मातृशक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

13 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

13 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

13 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

13 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

14 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

14 hours ago