जौनपुर : अस्पताल में गन्दगी पाए जाने पर भड़की महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द

“उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य श्रीमती गीता बिन्द द्वारा जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक, आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से निरीक्षण भवन जौनपुर में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक किया गया”

जौनपुर 25 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उक्त जनसुनवाई के दौरान 18 महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं सदस्य के समक्ष रखी और सदस्य द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्रों पर त्वरित रूप से जांच या आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात श्रीमती गीता बिन्द द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित महिलाओं की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई और कैसे जनपद की महिलाओं को लाभान्वित किया जा सकता है उसके बारे में एक विस्तृत रूप-रेखा तैयार की गई।

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजीव यादव, उपायुक्त स्वतः रोजगार ओम प्रकाश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी नगर एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, बाल विकास परियोजना अधिकारी करंजाकला अभिषेक द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष श्याम तिवारी, महिला एवं बाल सहायता प्रकोष्ठ की इंस्पेक्टर अनीता सिंह एवं उपनिरीक्षक पुष्पा कुमारी, थाना कोतवाली से उप निरीक्षक आरती सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय सहित अन्य ने प्रतिभाग किया।

इसके उपरान्त सदस्य द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ऑपरेशन के बाद दाखिल महिलाओं के बेड शीट गंदे पाए गए, जिस पर सदस्य द्वारा नाराजगी प्रकट की गई।

जिला महिला चिकित्सालय के हेल्पडेस्क के मैनेजर सूर्य प्रताप उपस्थिति बनाकर चिकित्सालय से अनुपस्थित मिले, जिस पर सदस्य द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महेंद्र गुप्ता को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही निर्देशित किया गया कि अस्पताल में आने वाली महिलाओं के साथ जिला महिला चिकित्सालय के कर्मचारी और डॉक्टर उचित और मर्यादित व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि बाहर की दवाएं न लिखी जाएं।

इसके पश्चात सदस्य द्वारा जिला जेल के महिला सेल का निरीक्षण किया गया, जिसमें 50 महिलाएं उपस्थित पाई गई। जिला जेल के महिला सेल में एक पौधा अपने मां के नाम अभियान के तहत आम का पौधा लगाया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

1 hour ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

2 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

2 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

2 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

3 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago