जौनपुर: यूपी सरकार के 9 साल, आंगनबाड़ी वर्कर्स का सम्मान
जौनपुर में मना यूपी सरकार के ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ का जश्न… DM डॉ. दिनेश चंद्र ने किया अंचल और कीर्ति का ‘अन्नप्राशन’ संस्कार… उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां हुईं सम्मानित… सीएम योगी द्वारा विमोचित बुकलेट का हुआ वितरण… पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
जौनपुर: यूपी सरकार के ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ का भव्य जश्न; DM ने किया बच्चों का अन्नप्राशन, उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां हुईं सम्मानित
जौनपुर | एडमिनिस्ट्रेशन डेस्क, सुनील कुमार की रिपोर्ट, The Politics Again
उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत संवृद्धि के शानदार 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जौनपुर कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में एक भव्य और जन-केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बाल विकास एवं पुष्टाहार (ICDS) विषय पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
अंचल और कीर्ति का हुआ ‘अन्नप्राशन’ संस्कार
कार्यक्रम का शुभारंभ एक बेहद भावुक और सकारात्मक पहल के साथ हुआ। जिलाधिकारी (DM) डॉ० दिनेश चंद्र ने बाल विकास विभाग के अंतर्गत दो बच्चों— ‘अंचल’ और ‘कीर्ति’ का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कर इस भव्य आयोजन की शुरुआत की।
‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ बुकलेट का हुआ वितरण
इस दौरान जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शासन की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विमोचित पुस्तक ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ बुकलेट एवं फोल्डर का सार्वजनिक प्रदर्शन कर उसे उपस्थित जनों के बीच वितरित किया गया।
डीएम ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का हुआ भव्य सम्मान
मिशन कर्मयोगी पोर्टल (FRS) के माध्यम से पुष्टाहार वितरण, विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और मुख्य सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख: मुख्य सेविका बक्सा निधि, जौनपुर नगर की अनीता यादव, खुटहन की दीपिका शुक्ला तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री प्रतिभा सिंह, सरिता यादव, विद्यावती देवी, वंदना एवं संजू यादव शामिल रहीं।
DM ने बजवाईं तालियां, कहा- बच्चों का भविष्य संवार रहीं कार्यकर्त्रियां
जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ये महिलाएं छोटे बच्चों की देखभाल, पोषण और टीकाकरण जैसी अहम जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा के साथ निभा रही हैं।
डीएम ने उनके समर्पण और निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उपस्थित जनसमूह से तालियां बजवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय उत्पादों और विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए, जिसकी डीएम ने सराहना की।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, सीडीपीओ शाहगंज राजेश यादव समेत भारी संख्या में अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।
जौनपुर ब्रेकिंग: महराजगंज में खौफनाक वारदात... दूसरी जगह शादी तय होने से बौखलाए प्रेमी ने…
प्रयागराज ब्रेकिंग: फाफामऊ में सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज ढहा...…
महा कवरेज: मिडिल ईस्ट युद्ध पर PM मोदी का लोकसभा से देश को बड़ा संबोधन...…
दिल्ली पॉलिटिक्स ब्रेकिंग: 'खीर सेरेमनी' के साथ शुरू हुआ विधानसभा का बजट सत्र... कल अपना…
जौनपुर ब्रेकिंग: कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन की हुंकार... मुख्यमंत्री के नाम DM को सौंपा…
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर आरिफ गिरफ्तार, पैर…