“जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के समक्ष पीआरडी के एक जवान द्वारा शिकायत की गई की खतौनी प्रविष्टि के लिए सदर तहसील में बिचौलियों द्वारा पैसे की माग की जा रही है”
जौनपुर 25 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तहसील सदर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीआरडी के जवान की शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा तत्काल खतौनी को बनवाते हुए शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराया गया।
इस प्रकरण के दृष्टिगत ज़िलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित किया कि किसी भी तहसील में बिचौलिए की भूमिका को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगर किसी भी तहसील में इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित उप जिलाधिकारी और तहसीलदार उत्तरदाई होंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की स्पष्ट निर्देश है कि आम जनमानस के कार्य को पारदर्शी ढंग से त्वरित गति से किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…