“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा मरगुपुर में जल जीवन मिशन कार्य का औचक निरीक्षण किया गया”
जौनपुर 30 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य किया जा रहा था लेकिन कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि स्वयं परियोजना की प्रगति का निरीक्षण करें और परियोजना के शीघ्र संचालन हेतु यथोचित कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी के द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल बसारतपुर, विकासखंड बक्शा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गोवंशो को दिए जाने वाले हरे चारे , उनके स्वास्थ्य की जांच, रख रखाव आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
भूसा गोदाम में पर्याप्त मात्रा में भूसा पाया गया। जिलाधिकारी ने गो वंशो के लिए बोई गई नेपियर घास के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि नेपियर घास का प्रबंधन उचित ढंग से किया जाए जिससे गोवंशो को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…
मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…
भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…