जौनपुर : पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

“पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र से कलेक्ट्रेट सभागार में मुलाकात किया”

जौनपुर 25 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने सभी उत्तीर्ण छात्रों से परिचय प्राप्त करते हुए बधाई दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
आप सभी ने अथक परिश्रम और संघर्ष के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है, चुनौतियां कभी खत्म नहीं होती, ऐसे में अपनी जिजीविषा को बनाए रखिएगा, पुलिस विभाग एक अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है, ऐसे में आपका दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने उत्तीर्ण छात्रों के परिवारजन को भी शुभकामनाएं दी।
पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों जिनसे संबंधित कोई वाद न्यायालय में विचाराधीन है अथवा न्यायालय द्वारा दोष मुक्त कर दिया गया है, उनकी नियुक्ति के संबंध में पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा कुल 42 अभ्यर्थियों के बाबत अभिमत मांगा गया था।
जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अवतार सिंह बनाम भारत संघ में अवधारित व्यवस्था के अंतर्गत अभिमत पुलिस अधीक्षक जौनपुर को ससमय प्रेषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तीर्ण छात्रों से संबंधित जो भी वाद संबंधी अभिमत प्रेषित किए जाने थे, प्रेषित कर दिए गए हैं जिससे अभ्यर्थियों को नियुक्ति के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

1 hour ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

2 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

2 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

3 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

3 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago