“जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में परिलक्षित परिवर्तनों के भौतिक निरीक्षण किए जाने के शासन के निर्देश के क्रम में नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव आयुष विभाग श्री हरिकेश चौरसिया द्वारा विकासखंड रामपुर में स्थलीय निरीक्षण किया गया”
जौनपुर 02 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
विशेष सचिव, आयुष विभाग द्वारा विकासखंड रामपुर के ग्राम पंचायत पचवल में निर्माणाधीन पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया गया, निर्माण की प्रगति संतोषजनक पाई गई, विशेष सचिव द्वारा कार्य को मानक के अनुरूप तथा गुणवत्तापूर्ण करने तथा सीढ़ी के साथ ही रैंप भी बनाए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे वृद्धजनों और दिव्यांगजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विशेष सचिव द्वारा खंड विकास अधिकारी को मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता करते हुए परिसर में जो जमीन रिक्त है, वहां पर एएनएम केंद्र बनाए जाने का सुझाव दिया गया। वर्तमान में एएनएम सेंटर किराए के मकान में संचालित है।
इसके साथ ही उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के आजीविका संवर्धन केंद्र का भी निरीक्षण किया, तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से संवाद भी किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का औचक निरीक्षण किया, एएनसी के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया, दवाओं की उपलब्धता, साफ सफाई आदि के संबंध में जानकारी ली।
विशेष सचिव ने चिकित्सा अधीक्षक से टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा इसके साथ ही चिकित्सा अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, अन्य अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासी सहित अन्य उपस्थित रहे।
खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…
मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…
भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…