“शाहगंज क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में रिश्तेदारी से घर जा रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए”
शाहगंज 31 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
तहसील क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी रमेश(46) शुक्रवार की दोपहर में रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहा था। वह चिरैया मोड़ के समीप मैदा मिल के पास पहुंचा, उसकी बाइक असंतुलित होकर पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। उधर, सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी चंदन (40) सरायमोहिद्दीनपुर बाजार में ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट गांव निवासी अनिल कुमार(26) व सरपतहां थाना क्षेत्र खानपुर चौरवा निवासी अनिश(16) बाबू पुरवा गांव के समीप बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल रमेश को अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। विधिक कार्रवाई की जा रही है। दूसरे सड़क हादसे में घायलो की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…