“शाहगंज थाना क्षेत्र में गोदान एक्सप्रेस से घर लौट रहे एक वृद्ध जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए। शनिवार को बेहोशी की हालत में उन्हें पख्खनपुर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के समीप पाया गया। लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तत्काल उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया”
जौनपुर / शाहगंज 30 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बनकठा गांव निवासी लालचंद गुप्ता (73) मुंबई से गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे। शाहगंज स्टेशन पहुंचने के बाद जहरखुरानों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बैग समेत नकदी लूट लिया।
अर्धबेहोशी की हालत में पख्खनपुर गांव समीप ताखा डीग्री कालेज के पास फेंककर भाग गए। वृद्ध के पुत्र अनिल गुप्ता ने बताया कि पिता के पास 15 हजार नकद और गले में एक तोले की सोने की चेन थी, जो गायब है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई। सीएचसी के चिकित्सक डाॅक्टर आरबीयादव ने बताया कि जहरखुरान के वृद्ध का उपचार चल रहा है।
खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…
मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…
भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…