“पशु तस्कर माफिया गैंग डी-74 का लीडर बृजेश उर्फ बबलू यादव को पुलिस ने शनिवार की रात ताखा पश्चिम स्थित शिवपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से उसे डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। उसके खिलाफ जौनपुर, देवरिया व आजमगढ़ में 12 संगीन मुकदमे दर्ज हैं”
शाहगंज 09 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात क्षेत्र में चल रही वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक गांजे से भरा थैला लेकर ताखा पश्चिम के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मुन्नालाल शर्मा व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो युवक भागने लगा।
पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बृजेश उर्फ बबलू यादव निवासी कोंहड़ा गांव बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। थाने लाकर जब उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाली गई, तो पता चला कि वह अंतरजनपदीय गैंग डी-74 का लीडर है।
बृजेश यादव के खिलाफ जौनपुर, देवरिया और आजमगढ़ में पशु तस्करी, माफिया कनेक्शन, मजारिया, यौन उत्पीड़न समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गैंग डी-74 का सरगना और कोंहडा गांव निवासी बृजेश यादव उर्फ बबलू पर पूर्वांचल के जिलों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। बृजेश यादव पर पहला मुकदमा वर्ष 2016 में देवरिया जनपद के मलई थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था।
वहीं से उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। धीरे-धीरे पशुतस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता बढ़ती गई, जिसके चलते आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ अब तक 12 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
वर्ष 2021 में खेतासराय थाने में बृजेश यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें गैंग डी-74 के सात सदस्यों के नामजद होने की पुष्टि हुई थी। बृजेश यादव को इस गैंग का सरगना माना जाता है, जिसने अपने गिरोह के माध्यम से लगातार अपराध को बढ़ावा दिया।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…