जौनपुर : डोर टू डोर सम्पर्क करके चलाया गया स्कूल चलो अभियान

“नगर क्षेत्र जौनपुर में अवस्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सिपाह (कक्षा 1 से 8) में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया”

जौनपुर 18 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने माँ सरस्वती को प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल एवं सभासद अबुजर शेख का बुके देकर स्वागत किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने सम्बोधन में शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित जनों से अपील किया कि सभी अपने बच्चों के रहने-खाने में भले ही थोड़ी बहुत कमी कर दें परन्तु शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न करें, क्योंकि यदि आपका बच्चा शिक्षित हो गया तो वह अपने परिवार ही नहीं अपितु समाज एवं राष्ट्र के विकास में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभासद कम्पोजिट विद्यालय सिपाह के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं नगर शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ उनके कार्यालय के कार्मिकों द्वारा अचला देवी घाट से ईरानी बस्ती तक डोर टू डोर अभिभावकों से सम्पर्क करके 17 नये नवीन नामांकन मौके पर ही किया गया।

इस अवसर नगर ए0आर0पी0 सतीश मौर्य, शिक्षक संकुल दुर्गेश नन्दन, विनय विश्वकर्मा, रवि एवं पंकज इत्यादि उपास्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रा0वि0 पुलिस लाइन की प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह ने किया। 

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

4 minutes ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

15 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

30 minutes ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

45 minutes ago

पाक के हवाई हमले में 3 की मौत, तालिबान की ‘सैन्य जवाब’ की चेतावनी

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: पाक के हवाई हमले में 3 की मौत, तालिबान…

50 minutes ago

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

6 hours ago