“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में योग दिवस, जल संचयन समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”
जौनपुर 13 / 06 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 15 जून से 21 जून 2025 तक योग सप्ताह मनाए जाने के संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि 15 जून से योग सप्ताह का शुभारंभ होगा।
जिसमें 15 जून से 21 जून के बीच विभिन्न तिथियों पर स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय आदि में योग सत्र का आयोजन होगा तथा विभिन्न प्रतियोगिताओ का भी आयोजन भी होगा, इसके साथ ही सांस्कृतिक स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों पर भी योग सत्रों का आयोजन होगा, दिव्यांगजनों तथा महिलाओं के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा।
समस्त कार्यालय में वाई ब्रेक योगा का आयोजन होगा और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। पीली नदी के जीर्णोद्धार के संबंध में उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर इस कार्य को ससमय पूर्ण कराया जाए तथा जल संरक्षण की दिशा में कार्य किया जाए।
उन्होंने सभी से अपील किया कि स्वेच्छा से श्रमदान में सहयोग करें, अमृत सरोवर के माध्यम से जल संरक्षण पर बल देने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…
अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…
'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…
"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…
'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…