जौनपुर : सर्पदंश से मृत्यु पर अवश्य कराये पोस्टमार्टम – जिलाधिकारी

“आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा विगत दिनों सर्पदंश से पीड़ित होने के पश्चात चिकित्सकीय उपचार से स्वस्थ हुए वन्य जीव प्रेमी मुरली का कुशलक्षेम पूछते हुए आम जनमानस में जन जागरूकता हेतु तथा सांपों के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई”

जौनपुर 11 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस दौरान मुरली द्वारा अवगत कराया गया कि उनका कार्य प्रकृति के साथ समन्वय करते हुए सांपों को पकड़ने तथा सुरक्षित स्थान पर छोड़ना है और सांपों को पर्यावरण की गोद में विचरण कराने का कार्य करते हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मनुष्य के अस्तित्व के साथ ही वन्य जीव जंतुओं का अस्तित्व भी अति आवश्यक है। शासन ने सर्पदंश के विषय को आपदा से जोड़ा है, जिससे सर्पदंश से पीड़ित या असामयिक मृत्यु को प्राप्त करने वाले लोगों के परिजन को आर्थिक लाभ दिया जा सके, इसमें 4 लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है।

उन्होंने सभी से अपील है कि सांप काटने पर झाड-फूँक कराने में समय नष्ट न करें अपितु पीड़ित को तत्काल अस्पताल ले जाएं जहाँ उचित उपचार कर उसके जीवन की रक्षा की जा सके। सर्पदंश से मृत्यु की स्थिति में पोस्टमार्टम अवश्य कराएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जीव जंतुओं की रक्षा तथा पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से मुरली द्वारा प्रचार-प्रसार तथा जन जागरूकता का कार्य किया जाता है जिसकी सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

3 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

4 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

4 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

5 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

5 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago