जौनपुर : फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति खराब पर सभी एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब

“जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने गुरुवार को फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की। इसमें उन्होंने पाया कि फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति एक अप्रैल से अब तक शासन से मिले लक्ष्य के मुकाबले महज 48.3 फीसदी ही है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब किया है”

जौनपुर 18 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 30 अप्रैल तक हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। इस क्रम में तहसीलों में विशेष कैंप आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री कराने को कहा गया लेकिन एसडीएम स्तर से लापरवाही के कारण प्रगति खराब है।

उन्होंने बताया कि जिले में 8,79,354 फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य है। जबकि 16 दिनों का समय बीतने के बाद भी अब तक 4,24,701 फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। ऐसे में किसानों को फार्मर आईडी का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने सभी उप जिलाधकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि सभी उपजिलाधिकारी स्पष्ट करें कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत समय के अंदर कराने के लिए आपके स्तर से क्या योजना बनाई गई है ?

साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि बेहतर प्रगति वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए क्या कदम उठाए गए। जिन कर्मचारियों की ओर से प्रगति नहीं की गयी उनके खिलाफ क्या कार्रवाई आपके स्तर से की गई..? सभी उप जिलाधिकारियों को यह स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर देना है। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

5 hours ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

5 hours ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

5 hours ago

पीएम-अजय योजना: अनुसूचित जाति का समग्र विकास

पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…

5 hours ago

दिशा 2.0: गोवा में न्याय विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आज

दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…

6 hours ago

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

6 hours ago