JAUNPUR

जौनपुर पुलिस मुठभेड़: इनामी गोतस्कर आरिफ गिरफ्तार, गोली लगी

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोतस्कर आरिफ गिरफ्तार, पैर में लगी गोली… मीरगंज और मछलीशहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई… तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद… फरार साथी की तलाश जारी… पढ़ें ‘The Politics Again’ की पूरी रिपोर्ट…


जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोतस्कर आरिफ गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा और बाइक बरामद

जौनपुर | क्राइम डेस्क, वरुण यादव की रिपोर्ट The Politics Again

जौनपुर पुलिस को अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है।

मीरगंज और मछलीशहर पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार रात एक मुठभेड़ के बाद 25,000 रुपये के इनामी गोतस्कर आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।

पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़

घटनाक्रम के अनुसार, पुलिस टीम गोधना बाजार में नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाश भाग रहे हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी खुर्द के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोतस्कर आरिफ घायल हो गया।

फरार साथी और बरामदगी

मुठभेड़ का फायदा उठाकर आरिफ का दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी आरिफ के पास से 0.315 बोर का एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा और एक हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है।

लम्बा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार गोतस्कर आरिफ का लम्बा आपराधिक इतिहास है। उस पर जौनपुर समेत कई अन्य जिलों में चोरी, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता के 20 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

वह काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

तलाशी अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग और तलाशी अभियान जारी है।

Santosh SETH

Recent Posts

UP : भाजपा की ‘पदयात्रा’ से विपक्ष को चुनौती, जानें इसके राजनीतिक मायने

उत्तर प्रदेश में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा: 2027 के चुनाव की बिसात…

12 hours ago

पीएम मोदी के एक फोन कॉल ने बढ़ाई महाराष्ट्र की सियासी हलचल

पीएम मोदी के एक 'फोन कॉल' से महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल! क्या NDA का…

12 hours ago

दिल्ली: चावड़ी बाजार में ढही निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के चावड़ी बाजार में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, लेंटर…

12 hours ago

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर गहरी खाई में गिरा वाहन, 5 यात्रियों की मौत

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: गंगोत्री जा रहे यात्रियों का वाहन 200 मीटर गहरी खाई में…

13 hours ago

तेलंगाना : मछुआरों को बचाते समय SDRF की 2 नावें पलटीं, 10 जवान लापता

खम्मम में रेस्क्यू के दौरान बड़ा हादसा: बेथुपल्ली झील में SDRF की 2 नावें पलटीं,…

14 hours ago

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: NIA से लेकर ATS तक कर रही जांच

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: क्या किसी बड़े हमले का 'ट्रायल' था? ISI, ड्रोन और RDX…

14 hours ago