जौनपुर/मुंगरा : प्राथमिक विद्यालय रामपुर गजाधर में विभिन्न समारोह का हुआ आयोजन

“खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर डॉ० अविनाश सिंह के द्वारा प्राथमिक विद्यालय रामपुर गजाधर, मुंगराबादशाहपुर में वार्षिकोत्सव, प्रवेशोत्सव, स्मार्ट क्लास उद्घाटन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं अतिथियो का माल्यार्पण, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया”

जौनपुर / मुंगरा 16 / 04 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा एकांकी, लोकनृत्य एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

बी0 एस0 ए0 ने कहा कि विकासखण्ड मुंगराबादशाहपुर के किसी भी बस्ती/मजरे का 6-14 वर्ष का कोई भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाये। सभी अध्यापकों को अभिभावकों से संपर्क करने के साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर दो सप्ताह तक चलने वाले हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम हेतु निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत पटेल एवं विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी मुंगराबादशाहपुर सूर्यकांत पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी जमानियां, जनपद गाजीपुर सुरेन्द्र सिंह पटेल, खण्ड विकास अधिकारी मछलीशहर अमरदीप जायसवाल, महराजगंज रमेश चंद्र पटेल, सिकरारा अजीत सिंह, ग्राम प्रधान श्रीमती शकुंतला देवी, सेवानिवृत्त शिक्षक राजीव रत्नम तिवारी, बाबूराम यादव एवं दिनेश चंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। संचालन सुमन गुप्ता एवं उपेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड के शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में महिला/ पुरुष अभिभावक उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

13 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago