जौनपुर / मछलीशहर : प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

“मछलीशहर नगर स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार की देर शाम प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई, जबकि नवजात जीवित है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की”

मछलीशहर 20 / 05 / 2025 अब्दुल हई की रिपोर्ट 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। सिकरारा थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी बिंदु यादव(32) पत्नी सुनील यादव सोमवार की सुबह प्रसव होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव कराया।

बच्ची पैदा होने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। अधिक रक्तस्राव होने से मरीज की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला का शव लेकर लौट आए और अस्पताल में तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा और प्रभारी निरीक्षक विनीत राय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि मामले में परिजनों से तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

3 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

4 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

4 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

6 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

6 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

6 hours ago