जौनपुर : ऋण वितरण में में बैंक की कार्यप्रणाली से नाराज है जिलाधिकारी

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत मुख्य सचिव के निर्देश के क्रम में जनपद की जिस बैंक शाखाओं में बैंकों द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान 2025-26 के अन्तर्गत ऋण स्वीकृत नहीं किया जा रहा है या स्वीकृत करके ऋण वितरण नहीं किया जा रहा है। ऐसी शाखाओं को चिन्हित करके योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं तथा उनका निराकरण कराकर उद्यमियों को योजना का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये गये है”

जौनपुर 18 / 05 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

उक्त के अन्तर्गत यूनियन बैंक, एस०बी०आई० बैंक, पी०एन०बी० बैंक तथा एच०डी०एफ०सी० बैंक की कई शाखाओं का निरीक्षण के उपरान्त पाया गया कि समस्याओं का निदान कराया जा रहा है तथा उक्त योजना की अपेक्षित प्रगति हेतु समस्त बैंको की अनवरत समीक्षा एवं कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

इसके लिए पूर्व में पत्र प्रेषित करते हुए एच०डी०एफ०सी० बैंक की स्थिति सीएम युवा उद्यमी विकास योजनांतर्गत अत्यंत खेद जनक पायी गयी थी, जिसके संबंध में जी०एम०, एच०डी०एफ०सी० बैंक, वाराणसी मनीष टंडन से भी वार्ता की गई थी।

उनके द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत योजना के कार्य को सचिन श्रीवास्तव द्वारा कार्य देख रहे हैं तथा  Credit & Sanctioning (Post File Input) का कार्य विशाल श्रीवास्तव देख रहे हैं तथा जी०एम०, एच०डी०एफ०सी० बैंक, कार्यालय वाराणसी मनीष टंडन, द्वारा उक्त योजनांतर्गत अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत कार्य न होने का कथन कह कर फोन पर कहा गया जबकि उक्त अधिकारी द्वारा संज्ञान न लेकर पत्र में वर्णित योजना की प्रगति के संबंध में किसी प्रगति से अवगत नहीं कराया गया।

एच०डी०एफ०सी० बैंक द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत 16 मई 2025 तक कुल स्वीकृति 47 के सापेक्ष ऋण वितरण शून्य है। इस संबंध में निरंतर पत्राचार करने के बावजूद भी अपेक्षित प्रगति नही हो रही है।

यह स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक एवं चिंता का विषय है। जिलाधिकारी द्वारा वरिष्ठ प्रबन्धक सीएम युवा एवं गवर्नमेन्ट स्कीम्स, एचडीएफसी बैंक लखनऊ को प्रकरण से अवगत कराते हुए योजना में अपेक्षित प्रगति हेतु सक्षम प्राधिकारी को निर्देशित करने तथा कृत कार्यवाही से अवगत कराने की अपेक्षा की है।  

Santosh SETH

Recent Posts

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

12 hours ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

12 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

12 hours ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

12 hours ago

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

1 day ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

1 day ago