जौनपुर : संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई एवं दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई के बीच

“जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय तथा संचारी एवं दस्तक अभियान से संबंधित बैठक संपन्न हुई”
जौनपुर 25 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई। ब्लॉकों शाहगंज, सिकरारा, सुइथाकला, मछलीशहर सहित अन्य ब्लॉक जहां संस्थागत प्रसव में कमी पाई गई, उनके प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
जननी सुरक्षा योजना में भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए तीन दिवस के भीतर अवशेष भुगतान पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। वैक्सीनेशन के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई एवं दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई के बीच चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य सभी विभाग अपने कार्य एवं दायित्वों का दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार अनुपालन करेंगे एवं सौंपे गए गतिविधियां संपन्न करते हुए शत-प्रतिशत कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम से संबंधित प्रशिक्षण, माइक्रो प्लानिंग दिए गए समय के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी को झाड़ियों की कटाई, साफ सफाई इत्यादि करने के साथ ही जहां जल जमाव की स्थिति है वहां नियमित साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि डायरिया को लेकर एक अभियान चलाते हुए अंतर विभागीय गतिविधियां आयोजित की जाए तथा लोगों में जागरूकता उत्पन्न की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जनपद के ब्लॉक स्तरीय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

पश्चिम बंगाल: लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, देशभर में मिलेगा मुफ्त इलाज

पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य क्रांति: सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, राज्य में लागू होगी…

2 hours ago

‘वंदे मातरम्’ विवाद: शुभेंदु अधिकारी ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की

'वंदे मातरम्' पर गरमाई राजनीति: शुभेंदु अधिकारी और बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी…

2 hours ago

नाग पंचमी और सावन सोमवार पर जानें आज का अपना राशिफल

17 अगस्त 2026 का राशिफल: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का महासंयोग, जानें…

2 hours ago

बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के लगी भीषण आग, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत,…

2 hours ago

बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 6 की दर्दनाक मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत,…

2 hours ago

जौनपुर: पैक्ड पानी में BIS की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI देगा लाइसेंस

जौनपुर: पैक्ड पानी के कारोबारियों को बड़ी राहत, BIS सर्टिफिकेशन की अनिवार्यता खत्म, अब FSSAI…

3 hours ago