जौनपुर/ बक्शा : लग्जरी कार की मांग पर नहीं लाये बारात, रात भर दूल्हे की राह देखती रही दुल्हन

“जौनपुर जिले में शादी के ऐन वक्त पर दूल्हे ने लग्जरी कार की मांग कर दी और मांग पूरी न होने पर बारात ही नहीं लाया। दुल्हन पक्ष के अनुसार, शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और मेहमानों की मौजूदगी में इंतजार हो रहा था, लेकिन लड़के वालों ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया”

जौनपुर / बक्शा : वरुण यादव की रिपोर्ट 

मामला रविवार का है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 2 बेटियों की शादी वाराणसी के कोदई चौकी, पत्थर गली निवासी कबीर उर्फ वज़ीर पुत्र स्व. अब्दुल के परिवार में तय की थी। शादी समारोह के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में तैयारियां की गई थीं।

बदलापुर पड़ाव स्थित अकबर पैलेस को 1.80 लाख रुपये में बुक किया गया था 300 मेहमानों के खाने का इंतजाम किया गया था। बावर्ची और हलवाई समेत इस पर 3.50 लाख रुपये खर्च हुए।

तय तारीख पर एक बेटी की बारात समय से होटल पहुंच गई, लेकिन दूसरी बेटी की बारात नहीं आई। कुछ देर बाद लड़की की मां और कुछ बाराती होटल पहुंचे, लेकिन जब दूसरी बारात के बारे में पूछा गया तो बार-बार सिर्फ आश्वासन मिलता रहा कि “बस आने वाली है।” 

‘क्रेटा कार मिलेगी, तभी लाऊंगा बारात’

शादी की रात 11 बजे दूल्हे की मां, बहन, भाई और भाभी समेत चार अन्य लोग वेन्यू पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दूल्हा और बारातियों की गाड़ियां पीछे आ रही हैं। दुल्हन पक्ष रात 3 बजे तक इंतजार करता रहा।

काफी देर इंतजार के बाद जब परिजनों ने दूल्हे कबीर से सीधे संपर्क किया, तो उसने स्पष्ट रूप से एक लग्जरी कार की मांग रख दी और कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होगी, वह शादी नहीं करेगा।

इस असामान्य और अपमानजनक व्यवहार से आक्रोशित दुल्हन पक्ष ने मौके पर मौजूद दूल्हे की मां और कुछ बारातियों को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

सीओ सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता मोहम्मद सलीम की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे कबीर सहित 5 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज मांगने और विवाह में धोखाधड़ी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

5 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

5 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

10 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

10 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

10 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

12 hours ago