जौनपुर : पशु तस्करो ने सिपाही को पिकअप से रौंदकर उतारा मौत के घाट, जवाबी कार्यवाई में एक बदमाश ढेर

“जाैनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद शनिवार देर रात चंदवक थाने को गौतस्करों ने अपना निशाना बनाया। थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ पर शनिवार रात करीब पौने बारह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें चंदवक थाने के 36 वर्षीय एक आरक्षी के गंभीर रूप से घायल होने के बाद ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई”

जौनपुर 18 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जिले में पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस ने मार गिराया, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। मुठभेड़ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सिपाही दुर्गेश कुमार सिंह की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह घटना उस समय हुई जब पुलिस गो-तस्करों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 14/15 मई की रात को पशु तस्करों ने जानबूझकर अपने पिकअप वाहन से जलालपुर थाना क्षेत्र के पराउगंज चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की थी। इसमें चौकी प्रभारी गंभीर रूप से घायल हुईं और उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

इसके बाद जनपद में सतर्कता बढ़ाई गई और 17 मई की रात करीब 11:50 बजे चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्झी मोड़ पर प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध पिकअप (UP 65 PT 9227) को रोका।

तस्करों ने पुलिस पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया और सिपाही दुर्गेश कुमार सिंह को टक्कर मारकर फरार हो गए। घायल सिपाही को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 18मई को उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसओजी और अन्य थानों की पुलिस टीमों ने पीछा शुरू किया। वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के ताला बेला गांव के पास तस्करों ने पिकअप छोड़ दो मोटरसाइकिलों से भागने की कोशिश की।

इसी दौरान पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसमें जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश – नरेंद्र यादव (रमना, चौबेपुर, वाराणसी) और गोलू यादव (टड़िया, अलीनगर, चंदौली) घायल हुए। मुख्य आरोपी सलमान पुत्र मुसाफिर (मुथरापुर कोटवा, जलालपुर, जौनपुर) को सीने में गोली लगी, जिसे डोभी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फरार आरोपियों में राहुल यादव (तालाबेला, चोलापुर, वाराणसी), राजू यादव और आजाद यादव (दोनों के पते अज्ञात) शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान प्रयुक्त पिकअप वाहन को बरामद कर लिया है। पूरे प्रकरण को लेकर थाना चंदवक में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही जारी है।

Santosh SETH

Recent Posts

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली-अजमेर में कांग्रेस को झटका, BJP के बने मेयर।

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली और अजमेर में बड़ा उलटफेर, सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद…

4 minutes ago

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

3 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

4 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

4 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

4 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

4 hours ago