“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में एनकोर्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”
जौनपुर 31 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मेडिकल स्टोर्स की दुकानों पर सतत निगरानी रखी जाए। सार्वजनिक एवं दूरस्थ स्थानों पर जहां ड्रग्स की बिक्री की संभावना हो वहा नियमित पेट्रोलिंग की जाए।
अस्पतालों, विद्यालयों, रेलवे, बस स्टेशनों के आसपास के दुकानों पर दोहरा की चेकिंग की जाए। दोहरा की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रवर्तन की कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति पर व्यापक अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आम जनमानस को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। इस अवसर पर एसपी सिटी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उप जिलाधिकारी बदलापुर, क्षेत्राधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…