Breaking News

कुछ बड़ा होने वाला है? लाल फाइल के साथ राष्ट्रपति से मिले अमित शाह, एस जयशंकर भी रहे मौजूद

“केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें मंगलवार को हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अमित शाह से हाथ में लाल फाइल थी”

नई दिल्ली 24 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

वहीं, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने जर्मनी, जापान, पोलैंड, ब्रिटेन और रूस समेत 20 से ज़्यादा देशों के राजदूतों को भी पहलगाम हमले के बारे में जानकारी दी। एक्स को ट्वीट करते हुए राष्ट्रपति भवन ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, “केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।” 

हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए, जिनमें पाकिस्तानी सैन्य अताशे को निष्कासित करना, अटारी सीमा को बंद करना और पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करना शामिल था।

भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर इस्लामाबाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तहत बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं। 

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकवादियों और इसकी साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा देने का संकल्प जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अब आतंकियों की बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है।

मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। उन्होंने अपने भाषण में कुछ बातें अंग्रेजी में भी कहीं, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘मित्रो, आज मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया को बता देना चाहता हूं कि भारत एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा। हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे। आतंकवाद कभी भारत का मनोबल नहीं तोड़ पाएगा।’’ 

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

11 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

12 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

12 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

12 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

13 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

2 days ago