Breaking News

भारत/पाकिस्तान सीजफायर : “BJP-RSS वालों को सरेंडर की आदत” – राहुल गांधी

“भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा है कि BJP-RSS वालों को सरेंडर की आदत है”

नई दिल्ली 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत और पाकिस्तान के बीच बीते महीने हुई सैन्य झड़प के बाद हुए सीजफायर के बाद फिलहाल शांति का माहौल है। भारत के सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पहले पाकिस्तान के आतंकियों का सफाया किया और उसके बाद पाकिस्तान की सेना को भी घुटने पर ला दिया। इसके बाद पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर की घोषणा हुई।

हालांकि, अब इस सीजफायर को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने भाजपा और RSS को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसपर नया राजनीतिक बवाल शुरू हो सकता है। आइए समझते हैं पूरा मामला।

बीजेपी-RSS को लेकर क्या बोले राहुल?

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने भोपाल में एक संबोधन के दौरान कह दिया है कि “बीजेपी-RSS वालों को सरेंडर की आदत है।” राहुल गांधी ने आगे ये भी कह दिया कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती को कभी सरेंडर नहीं होता।

डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी किया दावा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि “ट्रंप का फोन आया और नरेंद्र मोदी जी तुरंत सरेंडर हो गए। BJP-RSS का करैक्टर है कि वो हमेशा झुकते हैं।” बता दें कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप नेके दावों को भारत सरकार ने पहले ही खारिज कर दिया है।

मैं RSS-BJP को अच्छी तरह समझता हूं- राहुल

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “मैंने देश से वादा किया था कि जाति जनगणना संसद में पारित की जाएगी। अब मैं RSS-BJP को अच्छी तरह समझता हूं। अगर उन पर थोड़ा दबाव डाला जाता है, तो वे डर कर भाग जाते हैं। इसी तरह, जब ट्रंप ने मोदी जी को इशारा किया, तो उन्होंने ट्रंप के आदेशों का पालन किया। आज़ादी के समय से, उन्हें आत्मसमर्पण पत्र लिखने की आदत है।”

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

4 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

5 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

5 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

6 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

6 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago