“पाकिस्तान के साथ जंग जैसे हालात के मद्देनजर भारत पूरी तरह कमर कस मैदान में उतर गया है। इसी बीच युद्ध जैसे माहौल को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक चिट्ठी लिखी है”
नई दिल्ली 09 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चिट्ठी में गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को हर हालात में तैयार रहने का कहा। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चीफ सेक्रेटरी और जिला प्रशासन को कहा कि वे सभी जरूरी एहतियाती उपायों के कुशल कार्यान्वयन के लिए नागरिक सुरक्षा नियमों के तहत आपातकालीन शक्तियों का प्रयोग करें जिससे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं, आगे युद्ध के दौरान जरूरी सामानों जैसे रसद आदि की भी खरीदारी करने को कहा है,जो जरूरत के समय सभी को उपलब्ध करवाया जा सके।
पाकिस्तान ने बीती रात किया था हमला
जानकारी दे दें कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से निशाना बनाया, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। भारतीय सेना ने पाक के 3 फाइटर जेट समेत उसकी दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन को आसमान में ही खत्म कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने भी पाक के शहरों में तबाही मचा दी।
"बिलासपुर नसबंदी कांड: 12 महिलाओं की मौत के मामले में डॉ. आर.के. गुप्ता को 2…
असम चुनाव: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली सूची; जालुकबारी से मैदान में…
पश्चिम बंगाल : चुनाव से ठीक पहले TMC नेता मशिउर काजी की हत्या, इलाके में…
चंदौली: निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, एक मजदूर घायल, घटिया सामग्री के गंभीर आरोप…
"कानपुर : रेलवे ट्रैक पर फटा 5 लीटर का एलपीजी सिलेंडर, मची दहशत; साजिश या…
आत्मनिर्भर भारत: पोखरण में 24 पिनाका ER रॉकेट्स का सफल परीक्षण, भविष्य के युद्धों में…