Breaking News

राज्यसभा में इतिहास: हरिवंश तीसरी बार बने उपसभापति, PM ने दी बधाई

राज्यसभा में रचा गया इतिहास: हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार बने उपसभापति, PM मोदी ने दी बधाई; खरगे ने खाली पड़े लोकसभा उपाध्यक्ष पद पर सरकार को घेरा

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

संसद के उच्च सदन राज्यसभा में शुक्रवार (17 अप्रैल) को एक नया इतिहास रचा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हाल ही में राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए सांसद हरिवंश नारायण सिंह को निर्विरोध राज्यसभा का उपसभापति चुन लिया गया है। यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है।

यह पहली बार है जब संसद में किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति पद की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनके निर्वाचन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी, वहीं विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में उपाध्यक्ष का पद खाली होने को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा तंज कसा।

PM मोदी ने दी बधाई, किया जेपी और चंद्रशेखर का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर पूरे सदन की ओर से बधाई दी। इस दौरान पीएम ने उनके जीवन और राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कई बड़े नेताओं का जिक्र किया:

  • जेपी के गांव से नाता: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल का मुखर विरोध करने वाले जननेता जयप्रकाश नारायण (जेपी) का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश जी का जन्म उसी जेपी के गांव में हुआ है।

  • पूर्व पीएम का जिक्र: पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के साथ उनके काम और जुड़ाव का भी उल्लेख किया।

  • जन्मदिन पर मिला खास तोहफा: प्रधानमंत्री ने बताया कि हरिवंश जी एक बेहतरीन लेखक हैं और आज उनकी जयंती (जन्मदिन) के दिन ही उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुना जाना इस अवसर को और भी खास बनाता है।

“हरिवंश जी की कार्यशैली का सभी करते हैं सम्मान”

प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे सदन को हरिवंश जी पर गहरा विश्वास है और उनकी कार्यशैली का सभी दल सम्मान करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, “हरिवंश जी के लेखों में एक खास धार है और उनका काम हमेशा सराहनीय रहा है।

वे सदन में सभी की बातें धैर्य से सुनते हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि उनका यह नया कार्यकाल भी इसी समर्पण और संतुलन के साथ आगे बढ़ेगा।”

मल्लिकार्जुन खरगे का तंज: “क्या बंद कमरे के लिए मुझे ‘खुल जा सिम-सिम’ कहना पड़ेगा?”

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी हरिवंश को बधाई दी, लेकिन साथ ही उन्होंने लोकसभा में पिछले सात सालों से खाली पड़े उपाध्यक्ष (Deputy Speaker) पद को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

  • अनुच्छेद 93 का हवाला: खरगे ने कहा, “हमें इस बात की तकलीफ है कि संविधान के अनुच्छेद 93 की भावना के विपरीत लोकसभा में 2019 से उपाध्यक्ष का पद खाली पड़ा है।

  • कितना अच्छा होता कि राज्यसभा की तरह लोकसभा में भी यह चुनाव हुआ होता। आप (सरकार) प्रजातंत्र की बात करते हैं और 7 साल से एक उपाध्यक्ष नहीं चुन पा रहे हैं।”

  • गेट नंबर 7 और ताला: खरगे ने तंज कसते हुए एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा, “जब भी मैं गेट नंबर सात से गुजरता हूं, मुझे संविधान सदन में उपाध्यक्ष के बंद कमरे में लटका ताला दिख जाता है।

  • यह मुझे तकलीफ देता है। कभी-कभी मैं वहां बैठे सुरक्षाकर्मी से पूछता हूं कि यह दरवाजा कब खुलेगा? क्या इसे खोलने के लिए मुझे ‘खुल जा सिम-सिम’ कहना पड़ेगा?”

अपने भाषण के अंत में खरगे ने हरिवंश सिंह से उम्मीद जताते हुए कहा कि अब जब वे उपसभापति बन चुके हैं, तो विपक्ष आशा करता है कि सदन में विपक्ष की आवाज और समय का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

3 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

9 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

9 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

9 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago