हिमाचल : इन गांवों में मिले पाकिस्तानी मिसाइल के अवशेष

“भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा से सटे राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है”

शिमला 10 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारत का मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम इन ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही ढेर कर दे रहा है। वहीं, बीती रात पाकिस्तान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले का अवेशष हिमाचल प्रदेश में भी कई जगहों पर मिले हैं। 

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा जवाली के तीन अलग-अलग स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा छोड़ी गई मिसाइल के टुकड़े मिले हैं। जानकारी अनुसार सिद्धाथा क्षेत्र के चबुआं, आंबल पंचायत के भलेरा गांव और कोटला बेल्ट की भेड़खड्ड के पास सुजनता गांव के नजदीक खड्ड में पाकिस्तानी डिफ्यूज मिसाइल के अवशेष पड़े मिले हैं। लोगों की मानें तो भलेरा में सुबह 8 बजे आसमान में पहले रोशनी सी दिखाई दी और धमाके के बाद मिसाइल का टूटा हुआ हिस्सा खाली जगह पर गिरा हुआ मिला। 

सुजनता गांव में भी सुबह 8 बजे पाकिस्तानी मिसाइल के अवशेष गिरे मिले। सबसे अच्छी बात रही कि पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमले को भारत के एयर डिफेंस ने हवा में ही डिफ्यूज कर दिया। जहां ये मिसाइल के अवशेष मिले हैं। वहां कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। जवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जांच के लिए एक्सपर्ट मौके पर बुलाए गए हैं। 

इस बारे में जिला पुलिस नूरपुर एसपी अशोक रतन ने कहा, “डिफ्यूज मिसाइल के अवशेष मिलने की सूचना है। पुलिस को मौका पर भेजा गया है। एक्सपर्ट भी मौके पर बुलाए गए हैं। बिना किसी कारण लोग को घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। इस सैन्य तनाव के बीच किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं। ऐसे अगर कहीं डिफ्यूज मिसाइल के अवशेष पड़े हैं तो लोग उनको हाथ न लगाएं, इसकी सूचना पुलिस को दें” 

पंजाब हिमाचल सीमा पर स्थित थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते गांव माजरा में जो पठानकोट एयर बेस के साथ लगता गांव है, वहां पर सुबह की 5 बजे भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डमटाल कल्याण सिंह पंजाब पुलिस और अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचे। इसके बाद सेना के अधिकारियों को बुलाया गया, जिसके तहत उन्होंने कार्रवाई करते हुए ड्रोन के अवशेष को अपने साथ ले गए। 

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

60 minutes ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

1 hour ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

6 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

6 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

7 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

8 hours ago