हिमाचल प्रदेश : खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक महिला की मौत, 24 लोग घायल

“हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए हैं”

रोहड़ू 22 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में सोमवार सुबह एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए हैं। गाड़ी ओवरलोड थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत दी गई है। जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब दस बजे हुआ। बोलेरो कैंपर एचपी 10ए 6385 डोडरा से क्वार की ओर जा रही थी। इसी बीच गोसांगो के पास खाई में जा गिरी।

गाड़ी में कुल 25 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य किया गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासु पहुंचाया गया है। हादसे में 17 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इनका उपचार क्वार अस्पताल में चल रहा है।

मृतक महिला की पहचान डोडरा की 35 वर्षीय शाना देवी पत्नी कमाल चंद के रूप में हुई है। प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत और गंभीर रूप से घायलों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दे दी है।

नायब तहसीलदार क्वार प्रताप ने बताया कि मृतक के परिजनों व घायलों को फौरी राहत दे दी गई है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि गाड़ी ओवर लोडिड थी। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

16 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

16 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

16 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

16 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

17 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

17 hours ago