हिमाचल / मंडी : सनपालु में टैम्पो खाई में गिरा, दो की मौत, 22 घायल

“भूरला निवासी गांव के नीलमणि और बोधराज को क्या मालूम था कि वे दूसरे के मातम में शरीक होने से पूर्व खुद मौत के आगोश में चले जाएंगे। इन दोनों सहित 23 सगे संबंधियों के संग रविवार को रिश्तेदारी में हुई मौत से पड़े मातम में शरीक होने के लिए देवधार के समीप भवानीपुर गांव जा रहे थे। इसी बीच फोर व्हीलर (टैम्पो) दुर्घटनाग्रस्त हो गया”

मंडी 09 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

टैम्पो में सवार सभी लोगों को बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए श्रीलाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज नेरचौक,जिला अस्पताल मंडी तथा कुछ को सिविल अस्पताल गोहर में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें नेरचौक मेडिकल कालेज में रैफर किया गया।

घटना में क्षेत्र के भुरला निवासी नीलमणि और बोधराज की मौत हो गई। एसडीएम गोहर लक्षमण सिंह कनेट ने बताया कि भुरला गांव मृतक नीलमणि व बोधराज के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से फौरी तौर से 25-25 हजार की राहत दी गई है। गंभीर सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गोहर व मंडी अस्पतालों से श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मंडी रैफर कर दिया गया है। 

हादसे में घायलों की सूची

हादसे में कुसम पत्नी देवी सिंह भूरला, भवना पत्नी राजू भूरला, चूड़ामणि पुत्र मनियां भूरला, देशराज पुत्र लोकनाथ भूरला, माया देवी पत्नी किशन भूरला, माघू राम पुत्र कागज़ु भूरला, मानदास पुत्र लिच्छूराम झामड़ उमा पत्नी नरपत राम भूरला, राजू पुत्र खंडू राम भूरला, जुजया पत्नी डोला कुनसोट, बोदूराम पुत्र लच्छीराम भूरला, नीलमणि पुत्र घमंडा भुरला, कृष्ण चंद पुत्र खंडू भूरला, डोला पुत्र जानकू झामड़, कूर्म देव पुत्र नीलेश्वर धीस्ती, किरणा पत्नी नीलमणि, प्रवीण कुमार भूरला, डोल्मा देवी भूरला, परमदेव, केसर, द्रोमति, देशराज तथा मानदास भूरला सवार थे। इनमें कुछ नेरचौक मेडिकल कालेज व गोहर अस्पताल में भर्ती उपचाराधीन है।

Santosh SETH

Recent Posts

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

6 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

20 minutes ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

31 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

46 minutes ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

1 hour ago

पाक के हवाई हमले में 3 की मौत, तालिबान की ‘सैन्य जवाब’ की चेतावनी

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: पाक के हवाई हमले में 3 की मौत, तालिबान…

1 hour ago