हिमाचल / मंडी : बकरे की बलि देने के मामले में करसोग के चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर केस दर्ज

“करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर बकरे की बलि देने का आरोप लगा है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि वर्ष 2014 में प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में पशु बलि पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था”

मंडी 02 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बकरे की बलि देने की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर कमेटी पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को मंदिर कमेटी के सदस्य से पूछताछ की गई। मामले की जांच जारी है। हालांकि, मंदिर कमेटी ने बलि को लेकर आरोप नकारे हैं।

इस मामले में गांव के ही व्यक्ति मेहर सिंह कोखलिया ने पुलिस थाना करसोग में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 मई की रात को कुंड में बकरे की बलि दी गई, जबकि वर्ष 2014 में प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में पशु बलि पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

महामाई मंदिर में परिसर का जीर्णोद्धार किया गया था। इसकी प्राण प्रतिष्ठा 30 और 31 मई को रखी गई थी। मंदिर कमेटी की ओर से यहां पर धाम आदि का आयोजन भी 31 मई को किया गया। उधर, मामले को लेकर शिकायतकर्ता मेहर सिंह ने आरोप लगाया है कि चार बकरों की बलि दी गई है। इसकी शिकायत पुलिस थाना को दी गई है।

बलि को लेकर उनके पास पुख्ता सबूत हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि करसोग में पिछले दिनों तीन मंदिरों में बकरों की बलि दी गई है। मामले में अभी तक आठ लोगों पर ही एफआईआर दर्ज की गई है। नौ अन्य लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस से मांग की गई है।

वहीं, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर में कोई बलि नहीं हुई है। मंदिर में केवल नारियल काटा गया है। डीएसपी गौरवजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

13 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

18 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

18 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

18 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

18 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

19 hours ago