हिमाचल : यहां जानिए कब पहुंचेगा मानसून ?

“हिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रवेश होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 20 व 21 जून से भारी बारिश होगी, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है”

शिमला 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

21 जून को ऊना, शिमला व सिरमौर में भारी से भारी बारिश होगी वहीं 22 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला व सिरमौर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 19 जून को कुछ ही स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित चोटियों पर बुधवार सुबह के समय हल्की बारिश रिकार्ड की गई है।

हालांकि बारिश होने के बाद आसमान में घिरे बादल के छंटने के साथ धूप खिलनी शुरू हो गई थी। राजधानी शिमला में दोपहर बाद धूप खिली। शिमला, कुल्लू, मंडी व सिरमौर में कई स्थानों पर बारिश हुई बताई जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान भी कई स्थानों पर बारिश हुई है।

बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और हलकी ठंडक का एहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान जहां बीते दिनों के दौरान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा था वह बारिश होने के बाद अब सामान्य से भी कम रिकार्ड किया जा रहा है। जिला स्तर पर तैयारियां जोरों पर है।

पिछले 24 घंटों में धर्मशाला में 4.0 , कल्पा में 0.7, सोलन में 0.4, बजौरा में 1.5 एमएम बारिश हुई। अधिकत्तम तापमान की बात करें तो सुंदरनगर में 32.5, शिमला में 24.4, कल्पा में 19.1, भुंतर में 31.0, धर्मशाला में 27.0, ऊना में 37.2 और कांगड़ा में 35.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

5 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

5 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

10 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

10 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

10 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

12 hours ago