Breaking News

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना

“भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो दिनों तक देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकांश कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है, 3 और 4 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है”

नई दिल्ली ०3 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आईएमडी ने कहा कि 3 से 7 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 3 और 4 जून को बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भी कुछ स्थानों पर हल्की एवं मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा 3 और 4 जून को केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की और मध्यम वर्षा, 3 और 4 जून को केरल और 3 जून को तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 4 से 5 जून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी और तेज/तूफ़ानी हवाओं के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना है।

आपको बता दें, पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, त्रिपुरा, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखी गई।

मणिपुर में इंफाल पूर्वी जिले के वांगखेई, पोरोमपाट में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई इलाके जलमग्न हैं, बचाव कार्य जारी हैं। असम में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

आईएमडी ने 3 और 4 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

3 और 4 जून को बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश और 4 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से 70 किमी प्रति घंटे तक की गति से तूफानी हवा चलने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से 70 किमी प्रति घंटे तक की गति से तूफानी हवा चलने की संभावना है। वहीं, 3 जून को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी तूफानी हवा चल सकती है।

इसके अलावा आज मंगलवार को उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

4 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

5 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

6 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

6 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

6 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago